खबरें शेयर करें

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फर्जी दस्तावेजों के मामले में दो गिरफ्तार
गदरपुर में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए प्रमाण-पत्र बनवाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की शिकायत पर कोतवाली गदरपुर में फर्जी स्थायी निवास, जाति एवं अनाथ प्रमाण-पत्र बनवाकर लाभ लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान 05 छात्रों से संबंधित प्रमाण-पत्रों में फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर और विद्युत बिल सहित अन्य दस्तावेजों के इस्तेमाल की बात सामने आई।
मामले में नामजद आरोपियों में से शुभम हुड़िया निवासी गदरपुर और निखिल वर्मा निवासी गदरपुर को पुलिस ने 25 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर HP EliteBook लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और एक SSD भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन से प्राप्त रिकॉर्डिंग और दस्तावेजों को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *