कठुआ CISF फायरिंग की पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बसोली क्षेत्र के मशका स्थित सेवा प्रोजेक्ट में तैनात CISF कर्मियों के बीच कथित विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर CISF जवानों के बीच बहस हुई, जिसके बाद CISF कर्मी अभिदेश सिंह ने कथित तौर पर अपने ही साथियों पर गोली चला दी।
इस फायरिंग की घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार CISF जवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे आपसी बहस को वजह बताया जा रहा है, हालांकि फायरिंग की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
फायरिंग की घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार CISF जवानों की मौत

