FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में एक और भारतीय! पंजाब का गुरुप्रीत सिंह घोषित वांटेड, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े होने का आरोप।

खबरें शेयर करें

अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI ने एक और भारतीय नागरिक को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कर लिया है। पंजाब के रहने वाले गुरुप्रीत सिंह पर कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग माफिया जग्गू भगवानपुरिया के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है।
FBI के अनुसार, जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप ने पंजाब से लेकर अमेरिका, कनाडा और यूरोप तक अपना नेटवर्क फैला रखा है। एजेंसी का दावा है कि यह गिरोह ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों के कारोबार और कई संगठित अपराधों में शामिल रहा है।
गुरुप्रीत सिंह पर रैकेटियरिंग (RICO) साजिश, बिना लाइसेंस हथियारों के कारोबार की साजिश, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स की सप्लाई जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। FBI के मुताबिक, 25 जून 2026 को लॉस एंजिलिस की फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
अब इस कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस नेटवर्क पर शिकंजा और कसने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि गुरुप्रीत सिंह गिरफ्तार होता है, तो इस पूरे अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *